November 4, 2026
Screenshot 2026-11-04 at 2.12.57 PM

जौनपुर। जिस घर में 21 नवंबर को शहनाइयां गूंजनी थीं, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसी घर में अब मातम पसरा है। निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

मृतक की पहचान वाजिदपुर दक्षिणी निवासी सुधांशु शर्मा पुत्र रतन शर्मा के रूप में हुई है।

क्या हुआ था?
मंगलवार सुबह सुधांशु अपने चाचा शरद कुमार शर्मा के साथ बाइक से उनकी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने खासनपुर मोहल्ले गए थे। कार्ड बांटकर दोनों घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ऑटो से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुधांशु को मृत घोषित कर दिया। उनके चाचा शरद कुमार शर्मा घायल हो गए।

खुशियों वाले घर में मातम
जिस भतीजे के हाथों में चाचा की बेटी की शादी के कार्ड थे, उसी की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया। पिता-पुत्र के अरमान, मां की ममता सब एक पल के हादसे में बिखर गए।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सबक –
यह हादसा हम सभी के लिए चेतावनी है। सड़क पर जरा सी लापरवाही, भारी वाहनों की रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी किसी की पूरी दुनिया उजाड़ सकती है।

See also  वाराणसी में रेलवे ने दिया यात्रियों को नया तोहफा - प्लेटफार्म पर ही वाटर पार्क का मजा, बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म 8 पर फ्री में गिरा झरना

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *