वाराणसी। आज प्रातः विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष, निवर्तमान काशी प्रांत मंत्री एवं जनसंघ के समय से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री महेंद्र सिंह चंदेल का निधन हो गया। पिछले नौ दिन से वेंटिलेटर पर थे। आज हार्ट अटैक से उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे ग्राम सागरपुर दरेखु के निवासी थे।
परिवार में –
अपने पीछे वे दो पुत्र ऋषू सिंह चंदेल और भूप सिंह चंदेल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
निधन का समाचार मिलते ही मौके पर विधायक सुनील पटेल, पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पटेल, दरेखु प्रधान, शहावाबाद प्रधान और कई गांवों के प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शोक व्यक्त किया।
महेंद्र सिंह चंदेल लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थे। वे विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के प्रांत मंत्री, वन्देमातरम् (हिन्दी पाक्षिक) काशी के व्यवस्थापक, एकल विद्यालय काशी क्षेत्र के व्यवस्थाप्रभारी, श्री काशी संस्कार समिति के उपाध्यक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षक संगठन वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष और विश्व क्षत्रिय महासभा (पूर्वांचल) के संयोजक सहित कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके थे।
उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 4, 2026वाराणसी: वरिष्ठ भाजपा नेता व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
समाचारNovember 4, 2026जौनपुर: शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रहा 28 वर्षीय सुधांशु बना हादसे का शिकार, डंपर की चपेट में बुझ गया घर का चिराग
वाराणसीNovember 4, 2026वाराणसी: चोलापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, शव की शिनाख्त नहीं – पुलिस ने की पहचान की अपील
वाराणसीNovember 2, 2026वाराणसी: ACP रोहनिया ने संभाला मोर्चा, पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा
