Screenshot
EXCLUSIVE | राजातालाब-रोहनिया में कबाड़ की आड़ में गोरखधंधा: मामला प्रकाश में आता है, फिर धीरे से दबा दिया जाता है
राजातालाब / रोहनिया, वाराणसी।
वाराणसी के राजातालाब और रोहनिया थाना क्षेत्र में कबाड़ के कारोबार की आड़ में लंबे समय से एक बड़ा गोरखधंधा चलने की बात सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है।
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में कई कबाड़ की दुकानें बिना लाइसेंस और बिना किसी खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड के संचालित हो रही हैं। आरोप है कि इन दुकानों पर चोरी के सामान को खपाने का खेल लगातार चल रहा है।
सूत्रों ने बताया – सारा खेल अंदर-अंदर हो जाता है
सूत्रों का कहना है कि यह मामला कई बार प्रकाश में आता है, फिर धीरे से दबा दिया जाता है। यही गोरखधंधा और खेल लगातार चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे खेल की सूचना बड़े अधिकारियों तक भी नहीं पहुंच पाती और सारा खेल अंदर-अंदर ही निपटा दिया जाता है।
नियमानुसार हर कबाड़ी को लाइसेंस रखना और खरीदे गए हर सामान का रजिस्टर मेंटेन करना अनिवार्य है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यहां नियमों को ताक पर रखकर काम हो रहा है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि खेतों से समरसेबल केबल, मोटर, लोहे के एंगल और कॉलोनियों से बैटरी, नल जैसी चोरी की घटनाएं काफ़ी सालों में बढ़ी हैं, और आशंका है कि ऐसा माल इन्हीं रास्तों से खपाया जा रहा है।
बड़े अधिकारियों से जांच की मांग –
सूत्रों का कहना है कि यदि उच्चाधिकारियों द्वारा इन दुकानों के लाइसेंस और पिछले रिकॉर्ड की गहनता से जांच कराई जाए तो इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा हो सकता है।

Author Profile

- न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
CrimeSeptember 18, 2026EXCLUSIVE | राजातालाब-रोहनिया में कबाड़ की आड़ में गोरखधंधा: मामला प्रकाश में आता है, फिर धीरे से दबा दिया जाता है
वाराणसीSeptember 16, 2026BREAKING: रोहनिया के भदरासी आयुर्वेदिक अस्पताल का हाल बेहाल! जनरेटर है पर तेल नहीं, अंधेरे में इलाज को मजबूर कर्मचारी
CrimeSeptember 16, 2026EXCLUSIVE: रोहनिया से मोहनसराय तक ‘जहर’ का कारोबार! पहले भी हुई थी जांच, सैंपल फेल भी हुए, फिर भी दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी खोआ और मिठाई, आखिर किसके इशारे पर मेहरबान है खाद्य विभाग?
आध्यात्मSeptember 16, 2026DEHATI LEKHAK EXCLUSIVE: वाराणसी में विराजे ‘हेरिटेज का राजा’! अमरावती से आई Vakratundayam की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में 5 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू
