September 21, 2026
Screenshot

Screenshot

सर्विस लेन बनी ट्रक स्टैंड: भदवर चौकी से बेलवा तक हाईवे पर हर पल हादसे का खतरा

ढाबों की कमाई, जनता की जान जोखिम में – रोहनिया में अवैध ट्रक पार्किंग बनी मौत की वजह

वाराणसी | रोहनिया
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रोहनिया थाना क्षेत्र में अवैध ट्रक पार्किंग का खेल बेधड़क जारी है, जो किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है।

पहला पॉइंट – भदवर चौकी के पास शिवा ढाबा:
रोहनिया थाना अंतर्गत भदवर चौकी के समीप शिवा ढाबा के पास सर्विस लेन पर दिन-रात दर्जनों ट्रकें अवैध रूप से खड़ी रहती हैं। सर्विस लेन पर ही ट्रकों का जमावड़ा होने से स्थानीय लोगों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को निकलने में भारी परेशानी होती है। रात के अंधेरे में खड़ी ट्रकों पर न तो कोई रिफ्लेक्टर होता है और न ही कोई संकेत, जिससे टक्कर की आशंका बनी रहती है।

दूसरा पॉइंट – बेलवा वीर बाबा मंदिर के पास आदर्श ढाबा:
वहीं दूसरी तरफ बेलवा वीर बाबा मंदिर के पास आदर्श ढाबा के सामने तो 24 घंटे ट्रकों का मेला लगा रहता है। ढाबा संचालकों द्वारा चालकों को खाना-पीना के लालच में ट्रकों को वहीं सड़क पर खड़ा करवाया जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ढाबा संचालक अपनी कमाई के लिए हाईवे की सुरक्षा नियमों को ताक पर रखे हुए हैं। सर्विस लेन पूरी तरह से ट्रक स्टैंड में तब्दील हो चुकी है।

बड़ा सवाल – जिम्मेदार कौन?
रोहनिया क्षेत्र में हाईवे पर पहले भी खड़ी ट्रकों से टकराने से कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस और NHAI की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

See also  Varanasi news: वाराणसी केंद्रीय कारागार में योग-ध्यान शिविर एवं अध्यात्मिक पुस्तकों का वितरण किया गया

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शिवा ढाबा और आदर्श ढाबा सहित हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और सर्विस लेन को खाली कराया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

रिपोर्ट – देहाती लेखक, वाराणसी

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *