October 18, 2026
BAN592124

हत्या का आरोप: अज्ञात युवक का कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

आरोप: वाराणसी में किन्नर की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में मिर्जामुराद हाईवे पर किन्नरों ने खूब काटा बवाल

देहाती लेखक। (कछवा) मिर्जापुर में किन्नर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई इसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। किन्नर 4 दिनों से लापता था। अब उसकी डेड बॉडी बरामद की गई है। लाश पर गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। साथ ही गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मामला रोहनिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा- उसके साथियों ने ही बेटे की हत्या की है। पुलिस ने दो किन्नरों को हिरासत में लिया है।

कछवां के पिलोरी गांव में युवक का मिला शव
बुधवार की सबुह कछवां थाना पुलिस को सूचना मिली कि पिलोरी गांव के बाहर कुएं में एक लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाला। इसके बाद उसकी शिनाख्त की गई। सूचना मिर्जामुराद थाना पुलिस तक पहुंची। यहां पुलिस ने हाल-फिलहाल में लापता लोगों की फोटो से शव की शिनाख्त की कोशिश की और उनके परिजनों को भी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने लाश की पहचान रोहनिया थाना क्षेत्र के खनाव निवासी चंदन पटेल उर्फ चांदनी पुत्र राजबंद के रूप में की।परिजनों ने चार दिन पहले ही मिर्जामुराद में चांदनी की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही इस पूरे मामले में दर्जन भर से ज्यादा किन्नरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मिर्जामुराद हाईवे पर जमकर बवाल काटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराकर वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

See also  Varanasi News: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *