October 17, 2026
Screenshot

Screenshot

वाराणसी: कांग्रेस के निवर्तमान जिला सचिव और किसान नेता नीरज पाण्डेय को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

मनोनयन के बाद क्षेत्र के किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

नीरज पाण्डेय सेवापुरी विधानसभा के ढढोरपुर राजातालाब के निवासी हैं और अपने गांव के प्रधान रह चुके हैं। वे किसानों की समस्याओं, खेती में अनुदान और समर्थन मूल्य में वृद्धि को लेकर लगातार आंदोलन करते रहे हैं।

उन्होंने अपने मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे जनपद के किसानों के हित में काम करते रहेंगे।

रिपोर्ट – देहाती लेखक

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  Crime: मडुवाडीह क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पुलिस खुलासे में नाकाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *