April 4, 2026
BAN266335

Dehati Lekhak: हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा भदोही में एक भव्य सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधानों, तकनीकों और उपचार पद्धतियों को साझा करना था, जिससे चिकित्सा पेशेवरों को अपने ज्ञान को और अधिक समृद्ध करने का अवसर मिले। कार्यक्रम की शुरुआत हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवतार नारायण सिंह, डिप्टी एमएस डॉ. बीपी सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजमल भायल, और हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री आकाश राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अजय दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने CME के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे चिकित्सा जगत के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। इस CME सत्र में भदोही के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भाग लिया।

हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल के डॉ. एम एस आई सिद्दीकी ने ECG का सही विश्लेषण समय पर हृदय रोगों के निदान और उपचार में अहम भूमिका के बारे में बताया। डॉ. हरेंद्र ओझा ने मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी की विशेषताओं और इसके फायदों पर प्रकाश डाला। डॉ. अमित सिंह ने गोल्डन ऑवर की महत्ता को रेखांकित किया, जो कि एक्यूट मायोकार्डियल इंफार्क्शन (हार्ट अटैक) के उपचार में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नीरज शर्मा ने माइक्रोस्कोप की मदद से की जाने वाली ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के फायदों पर चर्चा की। डॉ. संजीव शर्मा और डॉ. आदित्य नारायण ने एब्डोमिनोप्लास्टी (टमी टक) की प्रक्रिया और इसके लाभों पर प्रकाश डाला गया।

इस CME कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ज्ञानवर्धक विचारों और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों को साझा करना था। हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल ने इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चिकित्सकों के सतत विकास और रोगियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

See also  Varanasi Update: पुणे प्रान्त महाराष्ट्र के स्वयं सेवकों द्वारा गरीब मजदूर युवक के शव को वाराणसी भेजा गया

इस कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। विशेषज्ञों का कहना था कि इस प्रकार के CME सत्र से चिकित्सा जगत में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों को समझने का अवसर मिलता है, जिससे वे अपने मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान कर सकते हैं।

Author Profile

Hemant/ ब्यूरो प्रमुख
Hemant/ ब्यूरो प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *