October 2, 2026
Screenshot

Screenshot

रोहनिया में जनता दर्शन – विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

वाराणसी/रोहनिया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु चलाए जा रहे साप्ताहिक जनता दर्शन कार्यक्रम के क्रम में आज रोहनिया स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दर्शन का आयोजन किया गया।

जनता दर्शन के दौरान रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक जी के समक्ष रखीं। इस दौरान पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा एवं राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न किया जाए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – देहाती लेखक डिजिटल मीडिया, रोहनिया वाराणसी

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Varanasi News: मेहंदी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *