October 31, 2026
Screenshot 2026-10-31 at 8.27.03 PM

आज दोपहर 3 बजे बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन नंबर 02527 / 27421 वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर को रवाना किया। आज स्पेशल ट्रेन शाम 4:30 बजे चली और रात 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ ही दो मेमू ट्रेन – बनारस से प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी से राजातालाब – भी शुरू की गईं।

पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने X पर लिखा – “आज दिल्ली और काशी के बीच रेल से यात्रा करने वालों के लिए ऐतिहासिक दिन है। काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि अनुभव भी बेहतर होगा। प्रयागराज, कानपुर होते हुए यह ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों के लिए यात्रा आसान बनाएगी।”

रेल मंत्री ने मंच से 2 बड़े ऐलान किए:

1. बुलेट ट्रेन नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी: सरकार ने दिल्ली से वाराणसी होते हुए गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर दिल्ली – आगरा – कानपुर – लखनऊ – अयोध्या – बनारस – प्रयागराज – पटना – सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक जाएगा।

2. वंदे भारत स्लीपर की खूबी: “ये ट्रेन यूरोपियन स्टैंडर्ड की है। इसमें लोको पायलट से लेकर यात्री तक, सबकी सुविधा का ध्यान रखा गया है। पुरानी तकनीकी दिक्कतों को खत्म किया गया है। इसमें KAVACH सेफ्टी सिस्टम, ऑटोमेटिक दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन और शोर कम करने की तकनीक लगी है। किराया प्रधानमंत्री के निर्देश पर बहुत किफायती रखा गया है – थर्ड AC 1819 रुपये से शुरू।”

See also  Tulsi Vivah 2024 : तुलसी विवाह के दिन क्या करें क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम

CM योगी आदित्यनाथ की पूरी बात
CM योगी ने कहा –
“काशी बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी है, इसका दिल्ली से जुड़ना सौभाग्य की बात है। पहले काशी से दिल्ली जाने में 13-14 घंटे लगते थे, अब वंदे भारत स्लीपर ये दूरी 9 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। इसमें 16 कोच हैं, एक साथ 823 यात्री यात्रा कर सकते हैं। भारतीय रेल पीएम मोदी के मार्गदर्शन और रेल मंत्री के नेतृत्व में आधुनिक रेल बन चुकी है।”

उन्होंने कहा – “पहले सरकारों में ट्रेन की मांग पर भी ट्रेन नहीं मिलती थी, आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा घर-घर तक पहुंच रही है। काशी से प्रयागराज – हाईकोर्ट होने से वहां जाने वालों को – और वाराणसी से राजातालाब तक आम लोगों के लिए मेमू शुरू होना बड़ी राहत है।”

उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उत्तर भारत की पहली बुलेट ट्रेन दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर को मंजूरी मिलना काशी के लिए डबल सौगात है।

ट्रेन का रूट, टाइम और किराया
– ट्रेन नंबर: 27421 वाराणसी से दिल्ली, 27422 दिल्ली से वाराणसी
– रेगुलर टाइम: वाराणसी से रात 8:50 बजे, नई दिल्ली सुबह 6:10 बजे। वापसी दिल्ली से रात 9:40 बजे, वाराणसी सुबह 7:10 बजे।
– स्टॉपेज: प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद
– दूरी: 760 किमी, शिवगंगा एक्सप्रेस से 55 मिनट तेज
– फ्रीक्वेंसी: हफ्ते में 6 दिन, वाराणसी से शुक्रवार को और दिल्ली से शनिवार को बंद – मेंटेनेंस के लिए
– कोच: 16 कोच – 11 थर्ड AC (611 सीट), 4 सेकंड AC, 1 फर्स्ट AC। कुल 823 बर्थ
– स्पीड: डिजाइन 180 किमी/घंटा, ऑपरेशनल 130 किमी/घंटा
– किराया (अनुमानित): थर्ड AC 1819-2400 रु, सेकंड AC 3200 रु, फर्स्ट AC 4100 रु

See also  ग्राम पंचायत देउरा में डीह बाबा मंदिर पर गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-पूजन

ये ट्रेन ICF चेन्नई और BEML बेंगलुरु में बनी है। इस ट्रेन की लोको पायलट गाजीपुर की श्रीनी श्रीवास्तव हैं।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *