सनातनी जीवन पद्धति गौरवशाली परंपरा का संवाहक – शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा
वाराणसी। मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र से नवनिर्वाचित शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने शनिवार को काशी में कहा कि सनातनी जीवन पद्धति गौरवशाली परंपरा का संवाहक है।
श्री शर्मा ने कहा कि यह पद्धति शाश्वत और सत्यशोधक सिद्धांत पर चली आ रही है। सनातनी पद्धति पूर्ण वैज्ञानिक है, जो प्रकृति के साथ तादात्म्य करना सिखाती है, जीवों के प्रति अनुरागी बनाती है और त्याग, तपस्या तथा संस्कारिक जीवन पद्धति की ओर ले जाती है।

वे काशी के मालवीय बाग स्थित सनातन संस्था के सभागार में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान काशी में उनका अभिनंदन भी किया गया।
कार्यक्रम को शिक्षामित्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और वाराणसी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उपेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह नागउर्मी, मनोज कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर गणेश द्विवेदी और भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम द्विवेदी ने किया।
इस दौरान वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर और चंदौली से बड़ी संख्या में शिक्षक, एसोसिएट प्रोफेसर तथा सनातन संस्था से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
आध्यात्मOctober 31, 2026काशी में शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा का बयान, बोले – सनातनी जीवन पद्धति गौरवशाली परंपरा का संवाहक
देशOctober 31, 2026वाराणसी से बड़ी खबर – देश की दूसरी और UP की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का आज शुभारंभ हो गया।
वाराणसीOctober 30, 2026VARANASI: आईएमएस बीएचयू में कल से दो दिवसीय रिकॉन-2026, जुटेंगे देशभर के रेडियोलॉजी विशेषज्ञ
वाराणसीOctober 30, 2026VARANASI: राजातालाब पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया बरामद, परिजनों को सौंपा
