September 26, 2026
Screenshot

Screenshot

वाराणसी में रेलवे ने दिया यात्रियों को नया तोहफा – प्लेटफार्म पर ही वाटर पार्क का मजा, बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म 8 पर फ्री में गिरा झरना

टिकट लो और झरने का मजा लो – करोड़ के बनारस स्टेशन में बिना टिकट शुरू हुआ वाटरफॉल

वाराणसी (BSBS/मंडुआडीह)। अब बनारस घूमने के लिए पहाड़ों पर जाने की जरूरत नहीं। रेलवे ने बनारस स्टेशन पर ही झरना शुरू कर दिया है। जी हाँ, सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन तस्वीरें झूठ नहीं बोलती।

शनिवार 26 सितंबर को दोपहर तेज बारिश में बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर ऊपर लगे पंखे से पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा।पंखा चल रहा था और उसी पंखे से पानी की धार पूरे प्लेटफार्म पर गिर रही थी। यात्री ट्रेन का इंतजार करें या झरने का लुत्फ उठाएं, समझ ही नहीं पा रहे थे।

देखते ही देखते प्लेटफार्म 8 वाटर पार्क में बदल गया। लोगों ने मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो रातों-रात वायरल हो गया।

असल वजह – मांझा, पत्ती और बोतल

रेलवे इंजीनियरों ने जब जांच की तो पता चला कि इस झरने के पीछे कोई मोटर नहीं, बल्कि बंद पाइप है।छत के पानी को निकालने वाली पाइप में पतंग का मांझा, पेड़ की पत्तियां और यात्रियों द्वारा फेंकी गई पानी की बोतलें फंस गई थीं। पानी को रास्ता नहीं मिला तो उसने पंखे का रास्ता पकड़ लिया।

रेलवे टीम ने तुरंत पाइप साफ किया और झरना बंद किया।

सवाल तो बनता है भैया –

करोड़ से ज्यादा खर्च करके बनारस स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा बनाया गया है। लेकिन हर साल बारिश में प्लेटफार्म 8 का यही ड्रामा होता है। जुलाई में भी यही हुआ था, अब सितंबर में फिर वही।

See also  स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगों के प्रति किया जागरूक, प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली अपनाने की दी सलाह रोगियों का परीक्षण कर दवा वितरण भी हुआ

क्या करोड़ों के प्रोजेक्ट में 10 हजार की जाली नहीं लग सकती थी जो पत्ती और बोतल को रोके?
क्या मानसून से पहले पाइप चेक करना रेलवे की जिम्मेदारी नहीं है?

सिर्फ पाइप साफ करने से काम नहीं चलेगा, सिस्टम साफ करना पड़ेगा।

रिपोर्ट: मयंक कुमार कश्यप
देहाती लेखक डिजिटल मीडिया, वाराणसी

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *