November 7, 2026
3BAE78D7-F829-44F5-A39C-531A1433EB6A

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत करसड़ा गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि रात के अंधेरे में कई लोग एक जगह समूह बनाकर बैठे हैं। हाथों में ताश के पत्ते हैं और बीच में रुपये-पैसों का दांव लगा हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार यह कोई एक दिन का खेल नहीं है। गांव में कथित तौर पर रोजाना जुआ खिलाया जा रहा है। युवा भी इस लत की चपेट में आ रहे हैं, जिससे घरों का माहौल खराब हो रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अखरी चौकी से कुछ ही दूरी पर चल रहे इस खेल की भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी। क्या यह पुलिस की लापरवाही है या फिर किसी की शह पर खेल चल रहा है।

अब ग्रामीणों की नजर रोहनिया थाना पुलिस पर टिकी है। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द छापा मारकर जुआ खेलने और खिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि गांव में गलत माहौल को रोका जा सके।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  EXCLUSIVE | राजातालाब-रोहनिया में कबाड़ की आड़ में गोरखधंधा: मामला प्रकाश में आता है, फिर धीरे से दबा दिया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *