November 7, 2026
3BAE78D7-F829-44F5-A39C-531A1433EB6A

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरवन स्थित पाल बस्ती में शनिवार की बीती रात सोते समय छुट्टा सांड के हमले से 65 वर्षीय शारदा पाल की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रात में शारदा पाल अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक आए छुट्टा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन छुट्टा सांड और अन्य पशु खेतों में फसल नुकसान पहुंचाने के साथ ही लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने और पीड़ित परिजनों को उचित सहायता देने की मांग की है।

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  सम्मान समारोह: उमा पब्लिक स्कूल ने किया पत्रकारों का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *