November 9, 2026
Screenshot 2026-11-09 at 10.36.11 AM

वाराणसी, 08 नवंबर 2026: राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून की रक्षक ही नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी है।

उन्होंने ग्राम देउरा, मातलदेई में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई एवं पटाखे वितरित किए और उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे गांव का माहौल खुशनुमा कर दिया।

कानून व्यवस्था में भी निष्पक्ष और सख्त छवि:
– मातलदेई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में चौकी प्रभारी की भूमिका सराहनीय बताई जा रही है।
– अपराध पर लगाम, बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष कार्रवाई और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनना उनकी कार्यशैली की पहचान बन गई है।
– क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चौकी प्रभारी के आने के बाद से अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास बढ़ा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि एक तरफ जहां वे कानून व्यवस्था को लेकर सख्त और निष्पक्ष हैं, वहीं दूसरी तरफ गरीब और जरूरतमंदों के प्रति उनका मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणा है|

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  खेल समाचार: वाराणसी के जगतपुर में क्रिकेट मैच संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *