September 26, 2026
Screenshot

Screenshot

सुंदरपुर का ‘बंगाल स्वीट हाउस’: मिठास की आड़ में जहर का कारोबार, 10-10 दिन की सड़ी मिठाईयाँ परोस रहा, प्रशासन मौन!

वाराणसी | देहाती लेखक – एक्सक्लूसिव

सुंदरपुर स्थित बंगाल स्वीट हाउस अपनी मिठाइयों के लिए जाना जाता है, लेकिन अंदर की हकीकत बेहद शर्मनाक और खतरनाक है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहाँ मिठास के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

त्योहारों में तो हद ही हो गई थी – सूत्रों के मुताबिक 10-10 दिन पुरानी, सड़ी हुई मिठाइयाँ पैक करके ग्राहकों को बेची गई। दुकानदार धड़ल्ले से अपनी जेब भर रहे हैं और ग्राहकों को सड़ी हुई मिठाई थमा रहे हैं।

https://x.com/varunkeditor/status/2103432165413576868?s=46

और इतना ही नहीं, अपने निजी फायदे के लिए ये दुकान अक्सर पूरी सड़क को जाम करवा देते हैं। आधी सड़क पर बाइक, चारपहिया वाहनों की क़तार और आधी पर ग्राहकों की भीड़, और आम जनता जाम में फंसी रहती है। हैरानी की बात है कि जिला प्रशासन और नगर निगम इन पर आँख उठाकर भी नहीं देखता।

ताजा मामला – रसगुल्ले से बदबू

अभी हाल ही में एक ग्राहक ने इनकी दुकान से रसगुल्ला खरीदा। घर जाकर डिब्बा खोला तो उसमें से बदबू आ रही थी, रसगुल्ले सड़े हुए थे। पीड़ित ग्राहक ने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को ट्विटर (X) पर टैग करके शिकायत की है और सैंपल जाँच की मांग की है।

सवाल ये है कि क्या खाद्य विभाग अब भी सोता रहेगा? क्या किसी बड़े फूड पॉइजनिंग हादसे का इंतजार है?

देहाती लेखक की मांग:
1. बंगाल स्वीट हाउस की मिठाइयों के सैंपल की तत्काल जांच हो।
2. सड़क पर अतिक्रमण कर जाम लगाने पर नगर निगम कार्रवाई करे।
3. दोषी पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस रद्द किया जाए।

See also  मोहाली पंजाब: टीडीआई स्मार्ट सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का हुआ गठन

जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

“हम ऐसे ही मुद्दों पर बराबर आवाज उठा रहे हैं और लिख रहे हैं, हम दबने वाले नहीं हैं, हम झुकने वाले नहीं हैं। लोग चुप हो सकते हैं लेकिन देहाती लेखक डंके की चोट पर लिखेगा और कार्यवाही भी कराएगा!”

 – मयंक कश्यप | देहाती लेखक

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *