Screenshot
पूर्वांचल में VIP की सुनामी! टोला-टोला गंगाजल हाथ में लेकर निषाद समाज की शपथ – “आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं” – देहाती की EXCLUSIVE रिपोर्ट
वाराणसी/पूर्वांचल। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में इस समय एक ही नारा गूंज रहा है। गंगा किनारे बसे निषाद बहुल गांवों में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने ऐसी लहर पैदा कर दी है कि बड़े-बड़े दलों के होश उड़ गए हैं।

गंगाजल हाथ में लेकर शपथ –
देहाती की टीम जब वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और बलिया के अंदरूनी इलाकों में पहुंची तो नजारा देखने लायक था। जगह-जगह निषाद समाज के लोग टोला में टोली बनाकर हाथ में गंगाजल लेकर शपथ ले रहे हैं – “हमें हमारा आरक्षण नहीं, तो 2027 में भाजपा को वोट नहीं।”
बूढ़े, जवान, महिलाएं सब एक सुर में कह रहे हैं – “हमने बहुत इंतजार कर लिया, अब अपने हक के लिए VIP के साथ हैं।”

बनारस से निकली जागरूकता की लपट –
इस पूरे जनजागरण के पीछे बनारस की VIP टीम की सालों की मेहनत है।

– सुचित कुमार साहनी (जिला अध्यक्ष, वाराणसी): पिछले कई वर्षों से लगातार दिन-रात एक कर समाज के बीच में हैं। हर सुख-दुख में खड़े रहते हैं। इन्होंने गांव-गांव जाकर युवाओं को जोड़ा है।

– इंजीनियर अरविन्द मझवार (मंडल अध्यक्ष): पढ़े-लिखे युवा चेहरा, जिन्होंने निषाद समाज को समझाया कि आरक्षण ही असली सम्मान है। इनके नेतृत्व में कई बड़े सम्मेलन सफल हुए।

– मयंक कश्यप (मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश): पूर्वांचल के कोने-कोने में VIP की बात को पहुंचाने में अहम भूमिका। लगातार समाज के बीच जाकर जागरूक करना, उनकी आवाज को मीडिया में उठाना।
इन तीनों ने मिलकर जो जमीन तैयार की है, उसका असर अब दिखने लगा है।
2027 से पहले VIP बनी निर्णायक शक्ति –
राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि पूर्वांचल की 40 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर निषाद समाज निर्णायक भूमिका में है। अगर यही एकजुटता रही तो VIP पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में किंगमेकर नहीं, किंग बनेगी।

गांव के एक बुजुर्ग ने कहा – “पहले हम बिखरे थे, अब सुचित जी, अरविन्द जी और मयंक जी ने हमें जगाया है। अब हमारा वोट वहीं जाएगा जो हमारे आरक्षण की बात करेगा और वो हैं मुकेश सहनी जी।”
_VIP पार्टी के पूर्वांचल में बढ़ते काफिले में मुख्य तौर पर वाराणसी जिला कमेटी की मुख्य भूमिका है। जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, ई. अरविंद मझवार और मयंक कश्यप के नेतृत्व में पूरी टीम हर कार्यक्रम में साथ है। टीम जगह-जगह जाकर निषाद समाज के लोगों के हाथ में गंगाजल देकर शपथ करवा रही है — आरक्षण नहीं तो वोट नहीं!_
जाहिर है, पूर्वांचल में VIP की यह टोली-टोला वाली रणनीति भाजपा के लिए बड़ी मुसीबत बनने जा रही है।
– देहाती, वाराणसी (ग्राउंड जीरो से)
Author Profile

- न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
राजनीतिSeptember 25, 2026पूर्वांचल में VIP की सुनामी! टोला-टोला गंगाजल हाथ में लेकर निषाद समाज की शपथ – “आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं” – देहाती की EXCLUSIVE रिपोर्ट
राजनीतिSeptember 25, 2026आजमगढ़: सपा ने मेहनगर बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा पर जताया भरोसा, प्रदेश कार्यकारिणी में मिली अहम जगह
वाराणसीSeptember 25, 2026आराजी लाइन: 85 किसानों को मिले निःशुल्क मिनीकीट, मृदा स्वास्थ्य पर दी गई जानकारी
CrimeSeptember 21, 2026गया के खिजरसराय में झाड़ियों में छुपकर हो रहा था अवैध खनन, EXCLUSIVE तस्वीर आई सामने! खनन मंत्री के आदेश पर SDM और DMO सख्त
