Ganesh Chaturthi : गणपति बप्पा मोरया के नारों के बीच घर घर विराजे गणपति बप्पा, शहर और गावों की हर सड़कों पर निकलते रहे भक्तों के जत्थे
जगह जगह पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा
देहाती लेखक। रोहनिया काशी नगरी में गणेश का उत्सव को लेकर आज से आरंभ हो गई गणपति बप्पा का दरबार सभी जगह सज चुका है। वही ग्रामीण क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर में श्री गणेश पूजनोत्सव समिति तत्वाधान में पंडलो में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया। बता दे कि गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश महोत्सव की धूम से ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति रस से सराबोर हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति की आराधना में डूब रहे। स्नान ध्यान के बाद घर-घर लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता की मूर्ति स्थापित कर उनका पूजन अर्चन किया। शनिवार को दिन भर घरों के साथ ही पूजा पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की गई। भव्य श्रृंगार के बाद सामूहिक रूप से उनका पूजन अर्चन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर में पूजा पंडाल बनाए गए जिसमे पूजा पंडाल में गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई।रंग बिरंगी झालरों से सजी गंगापुर की गलियां भगवान गणपति के पंडाल को आयोजकों द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। नगर में जहां गणपति बप्पा की मूर्तियों को स्थापित किया गया है वहां के चौराहों और गलियों को खूबसूरत झालरों से सजाया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश जैन,सचिन केसरी,आकाश केसरी उर्फ गोलू, नितेश सेठ, सोनू उर्फ आकाश केसरी, राहुल केसरी, हर्ष श्रीवास्तव, बृजेश केसरी, आशीष जायसवाल सहित नगरवासी श्रद्धालु मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
राजनीतिSeptember 30, 2026रोहनिया में जनता दर्शन – विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
राजनीतिSeptember 30, 2026Political News: सुभासपा का बड़ा दांव, जौनपुर के युवा नेता शनि वर्मा को पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
CrimeSeptember 29, 2026गोमती ज़ोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 12 घंटे में स्कूल चोर धराया
CrimeSeptember 29, 2026एजेंसी वाले ही चोर? 14 किलो में से 2 किलो गायब, फिर वही गैस 800 में ब्लैक! | Varanasi Gas Scam EXPOSED
