September 25, 2026
Screenshot

Screenshot

आजमगढ़: सपा ने मेहनगर बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा पर जताया भरोसा, प्रदेश कार्यकारिणी में मिली अहम जगह

मेहनगर, आजमगढ़ (23 सितंबर)।समाजवादी पार्टी ने मेहनगर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया है।

जानकारी के अनुसार 20 सितंबर 2026 को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें इस आशय का निर्णय लिया गया।

अनिल वर्मा के नामित होने की खबर मिलते ही मेहनगर तहसील बार के सदस्यों और कहार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों और अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर साहब राज वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, ओम प्रकाश, जवाहर लाल गौड़, जय सागर वर्मा, डॉ. बसंतलाल, रामसागर वर्मा, उमेश वर्मा, किमतू ठाकुर, शिवम् और श्याम कुंवर सहित कई लोगों ने बधाई दी।

अनिल वर्मा ने कहा कि वह समाज और कानून सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  आराजी लाइन: 85 किसानों को मिले निःशुल्क मिनीकीट, मृदा स्वास्थ्य पर दी गई जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *