August 16, 2026
BAN790796

21वां शतचंडी महायज्ञ देश के रणबांकुरे सैनिकों को होगा समर्पित

वाराणसी|चवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 9 दिन तक चलेगा आयोजन
सैनिकों का सम्मान और कन्यादान के साथ 2 अक्टूबर को आयोजित होगा भंडारा काशी सेवा शोध समिति के द्वारा 21वां शतचंडी महायज्ञ चवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर भिखारीपुर डीएलडब्लू में आयोजित होगा।यह आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।21वां शतचंडी महायज्ञ देश के रणबांकुरे सैनिकों को समर्पित होगा। इस बात की जानकारी देते हुए काशी सेवा शोध समिति के राष्ट्रीय सचिव तथा काशी हॉस्पिटल भिखारीपुर के निदेशक डॉक्टर टी पी सिंह ने बताया कि विगत 20 वर्षों से यहां पर शतचंडी महायज्ञ होता आ रहा है। शतचंडी महायज्ञ समाज के विभिन्न आयाम को समर्पित रहता है। इस वर्ष यह महायज्ञ देश के रणबाकुर सैनिकों के सम्मान और उनके सुख समृद्धि तथा राष्ट्र की समृद्धि के लिए समर्पित है।

डा सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को यज्ञ मंडप प्रवेश और कलश यात्रा से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सैनिकों का सम्मान भी यज्ञ मंडप में किया जाएगा। यहां पर गरीब कन्याओं का विवाह भी समिति की ओर से संपन्न कराया जाएगा।कन्यादान के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति पर 2 अक्टूबर को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। महायज्ञ का आयोजन विद्वान पंडित चंद्रमौली उपाध्याय के सानिध्य में आचार्य पंडित सत्येंद्र मिश्रा जी द्वारा संपादित होगा।

Author Profile

Hemant/ ब्यूरो प्रमुख
Hemant/ ब्यूरो प्रमुख
Latest entries
See also  वाराणसी न्यूज: Purvanchal Ek Yatra Trust द्वारा 51 जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल बैग और स्टडी किट का सफल वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *