October 2, 2026
BAN702444

Varanasi news: रोहनिया के मोहनसराय में दिन-दहाड़े महिला के गले से चेन खींच उचक्के फरार

वाराणसी|रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनसराय रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज शनिवार को एक वृद्ध महिला के गले से चेन खींच दो युवक फरार हो गये. घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता प्रवेश सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी बढ़ैनी कला ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 10 बजे राजातालाब बाजार से जितिया पूजा के लिए फल सामग्री लेकर अपने पति विनोद सिंह के साथ पैशन प्रो बाइक से घर जा रही थी.

इसी बीच मोहनसराय रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज पर दो युवकों ने उन्हें रोक और रास्ता पूछने के बहाने अपने बातों में उलझाया. मौका मिलते ही बाइक के पीछे बैठे युवक ने गले से सोने की चेन खींच मौके से दोनों फरार हो गये. पीड़िता के अनुसार चेन की कीमत करीब दो लाख पच्चास हजार रुपये बताई जा रही है.

पीड़िता ने बताया कि उनके पति विनोद सिंह कोई व्यवसाय नहीं करते हैं घर पर ही रहते हैं, पीड़िता प्रवेश सिंह निवासी बढ़ैनी कला वर्तमान में आराजी लाइन ब्लॉक पर आगनवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर है और आंगनवाड़ी टीचर भी हैं|

घटना की सूचना मिलने पर थाना रोहनिया पुलिस पहुंची. घटना के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है.

 

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  वाराणसी में विकास के दावों की पोल खोलता अखरी-अवलेशपुर-भिखारीपुर मार्ग: 4 दिन की बारिश में सड़क बनी तालाब, गत्ता लदा ऑटो पलटा, लाखों की आबादी बेहाल, सरकारी तंत्र मौन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *