Screenshot
गोमती ज़ोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 12 घंटे में स्कूल चोर धराया
प्राइमरी स्कूल के चोर को झाड़ियों से खींच लाई पुलिस, 2 पंखे-ड्रम-चावल सब बरामद
राजातालाब | वाराणसी कमिश्नरेट की गोमती ज़ोन पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की नजर से बच नहीं सकता।
डीसीपी गोमती ज़ोन महोदया के कुशल निर्देशन में थाना राजातालाब पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में ही प्राथमिक विद्यालय भदरासी में हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
मुखबिर तंत्र और पैंथर टीम की सक्रियता से पुलिस ने ग्राम भदरासी के ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर शातिर चोर विशाल सिंह को दबोच लिया। अभियुक्त के पास से चोरी के 2 सीलिंग फैन बरामद हुए, और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए बच्चों के मिड-डे-मील के बर्तन, 17 गिलास, स्टील ड्रम और चावल भी बरामद कर लिए।

प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ चोरी का माल बरामद किया बल्कि बच्चों के स्कूल की सुरक्षा का भरोसा भी लौटाया है।
इस शानदार कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी मातलदेई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार शर्मा और पैंथर टीम के जवान देवानंद और सूरज तिवारी की चारों तरफ सराहना हो रही है।
गोमती जोन पुलिस का सराहनीय कार्य – राजातालाब में चोरी का 12 घंटे में खुलासा!
डीसीपी गोमती ज़ोन के निर्देशन में थाना राजातालाब पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी
प्राइमरी स्कूल भदरासी से पंखा, बर्तन, चावल चुराने वाला शातिर विशाल सिंह गिरफ्तार
02 फैन, ड्रम, 17 गिलास समेत पूरा सामान बरामद

Author Profile

- न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
CrimeSeptember 29, 2026गोमती ज़ोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 12 घंटे में स्कूल चोर धराया
CrimeSeptember 29, 2026एजेंसी वाले ही चोर? 14 किलो में से 2 किलो गायब, फिर वही गैस 800 में ब्लैक! | Varanasi Gas Scam EXPOSED
राजनीतिSeptember 29, 2026IAS दिव्या मित्तल की पूरी कहानी: लंदन में करोड़ों की नौकरी, फिर UP के गाँव-गाँव में नल का पानी!
CrimeSeptember 27, 2026सिंघम के आते ही चोरों ने बज़ाया ढोल – जक्खिनी में पहली रात ही हो गया खेल
