November 17, 2026
Screenshot 2026-11-16 at 7.31.25 AM

वाराणसी: ग्रामसभा बसंत पट्टी में गंगा नहर से पंचायत भवन तक प्रस्तावित इंटरलाकिंग कार्य का बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। बोर्ड की तस्वीर वायरल होने के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बोर्ड पर त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 350 मीटर इंटरलाकिंग कार्य के लिए 17.96 लाख रुपये स्वीकृत दिखाया गया है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड – वाराणसी अंकित है।

ग्रामीणों का कहना है कि बोर्ड तो लग गया है, लेकिन मौके पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस वजह से लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि यह कार्य किसके प्रस्ताव पर स्वीकृत हुआ है, कार्य कब से शुरू होगा और कितने दिन में पूरा होगा।

लोगों का कहना है कि विकास कार्य की पूरी जानकारी गांव वालों को पहले से होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या अफवाह न फैले।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके पर आकर कार्य की पूरी रूपरेखा, समय-सीमा और प्रस्ताव की जानकारी सार्वजनिक की जाए।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  DEHATI LEKHAK EXCLUSIVE: वाराणसी में विराजे 'हेरिटेज का राजा'! अमरावती से आई Vakratundayam की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में 5 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *