Agra News: ताज शहर में डांसर से दुष्कर्म, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल; एक सप्ताह पहले ही लौटी थी दुबई से
देहाती लेखक | गाजियाबाद की डांसर से मोहब्बत की नगरी में दुष्कर्म के मामले में पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पीड़िता एक सप्ताह पहले ही स्टेज शो करके विदेश से लौटी थी। उत्तर प्रदेश के आगरा में राजकमल अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखी गई गाजियाबाद की डांसर दुबई में शो करके एक सप्ताह पहले ही भारत लौटी थी। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी कथित इवेंट मैनेजर को जेल भेज चुकी है। उसकी पत्नी मीरा फरार है। फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 107 में गाजियाबाद की युवती तीन दिन से बंधक थी। आरोप है कि विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा गुप्ता उस पर देहव्यापार का दबाव बना रहे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पेशेवर डांसर है। इवेंट कंपनियों के साथ मलेशिया, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, मस्कट समेत कई देशों में स्टेज पर प्रस्तुति दे चुकी है। वह 29 सितंबर को दुबई से लौटी थी। युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले आगरा के विनय गुप्ता ने फोन पर संपर्क किया। कहा कि उसका नंबर एक इवेंट कंपनी से मिला है। वह अक्तूबर में आगरा में सितारा होटल समेत चार जगह बड़े इवेंट कराने जा रहे हैं। इसमें एक पेशेवर डांसर की जरूरत है। वह आठ अक्तूबर को आगरा आई थी। यहां विनय गुप्ता और उनकी पत्नी ने नशीली चाय पिलाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक दुष्कर्म किया। देहव्यापार के लिए दबाव बनाया
इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि आरोपित विनय और उसकी पत्नी के विरुद्ध दुष्कर्म और आपराधिक षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विनय ने बताया कि उसने छह महीने पहले फ्लैट किराये पर लिया था। पत्नी मीरा आरोपी का मोबाइल लेकर फरार है। आशंका है कि आरोपी ने शहर के अलावा अन्य जिलों की युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा था। विनय और मीरा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इससे कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पीड़ित डांसर के सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
वाराणसीJuly 16, 2026Varanasi News: डीआईजी को ज्ञापन सौपकर लगायी न्याय की गुहार
CrimeMay 8, 2026यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
