November 17, 2026
BAN596601

Varanasi Crime: देसी शराब की दुकान पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, चखने की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद के बाद मारपीट

देहाती लेखक | रोहनिया थाना क्षेत्र के गजाधरपुर स्थित गांव में शराब ठेका के समीप चखने की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में आपस में कहासुनी के बाद ईट पत्थर व लाठी डंडा चलने लगा जिसमे दुकानदार पिता पुत्र राजकुमार वर्मा व अरविंद वर्मा ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया घटना के कुछ घंटे बाद तीन बाईकों पर सवार 9 अज्ञात लोगों द्वारा पुनः उक्त स्थान पर पहुंच कर एक फायरिंग किया गया व वहां से कुछ दूर पर स्थित शराब ठेके के पास फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया जिसमे पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं साथ ही शाम साढ़े चार बजे हुए विवाद में शामिल 1 व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश जारी है ।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  प्रिय देशवासियों, आप सभी को दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *