बहराइच में बवाल से लिया सबक: वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर हाई अलर्ट
चप्पे- चप्पे पर तैनात रहेगी वाराणसी पुलिस
देहाती लेखक। वाराणसी बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल के बाद कमिश्नरेट में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी को कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। रूट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाए। निगरानी और सतर्कता को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
देवनाथपुरा स्थित गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को मैदागिन कुंड में किया जाएगा।देवनाथपुरा की दुर्गा प्रतिमा मिश्रित आबादी वाले संकरे इलाकों से गुजरते हुए मैदागिन कुंड तक पहुंचती है। इसे देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन एसीपी, पांच थानाध्यक्ष, 250 पुलिस कर्मी और एक कंपनी पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा मॉनिटरिंग के लिए अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के नेतृत्व में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और एडीसीपी काशी जोन नीतू मौजूद रहेंगी।
Author Profile
Latest entries
वाराणसीJuly 16, 2026Varanasi News: डीआईजी को ज्ञापन सौपकर लगायी न्याय की गुहार
CrimeMay 8, 2026यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
