Varanasi News: सदस्यता अभियान के लिए जिला प्रभारी दिन-रात कर रहे एक, रिकॉर्ड सदस्यता के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान
देहाती लेखक। वाराणसी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी प्रवीण सिंह गौतम ने कहा है कि वह अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ मिलकर जनपद को सदस्यता अभियान में नंबर एक बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र निर्बल आय वर्ग समृद्ध जन, युवा, किसान, कामगार तथा जन जन के बीच वे पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पार्टी के पदाधिकारी तथा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और उनके कार्यकर्ता जा रहे हैं।सभी लोग भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने में रुचि ले रहे हैं।पार्टी के सदस्यता अभियान में बनारस को रिकॉर्ड स्तर पर लाना है। उन्होंने आम कार्यकर्ताओं और जन सामान्य का आह्वान किया कि वे लोग आफ लाइन फॉर्म भरकर,आन लाइन व मिस्ड कॉल देकर देश की सबसे बड़ी पार्टी का एक बार फिर से सदस्य बने।कहा कि आज देश में और विदेश में मोदी जी के कार्यों की सराहना हो रही है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में जहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और उनके मुख्यमंत्री हैं वहां पर विकास गतिमान है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विकसित भारत बनाने का संकल्प जन जन से जुड़कर ही पूरा होगा। जिला महामंत्री तथा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी प्रवीण सिंह गौतम ने राजातालाब मिर्जामुराद, जक्खिनी,जंसा, रोहनिया अखरी आदि इलाके में रविवार को भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद, सत्येंद्र सिंह नागउर्मी, उपेंद्र सिंह गौतम, प्रेम शंकर पाठक, प्रेम पटेल, सुनील,विनोद, मनीष सिंह, शशि भूषण मिश्रा, राजेश सिंह पगड़ी सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे।
Author Profile

Latest entries
विद्युत विभागOctober 29, 2026जान हथेली पर रखकर रोशन करते हैं गांव: SDO मुकेश यादव के नेतृत्व में राजातालाब डिवीजन की सप्लाई व्यवस्था सबसे बेहतर
वाराणसीOctober 29, 2026मातलदेई चौकी प्रभारी की सक्रियता का असर: गुम मोबाइल 24 घंटे में बरामद, शांति व्यवस्था कायम
विद्युत विभागOctober 29, 2026योगी सरकार का दिवाली-छठ पर तोहफा: पूरे यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली, कटौती पर सख्त कार्रवाई – ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा
वाराणसीOctober 29, 2026सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट, डीएम और कमिश्नर ने संभाला मोर्चा
