हिंदी दिवस: महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस
देहाती लेखक। वाराणसी मिर्जामुराद गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस पर छात्राओं ने एक कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया।महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा हिंदी कविता का आयोजन किया गया।जिसमें अनेकों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग की।प्रतियोगिता में खुशबू सिंह प्रथम, छमा सिंह द्वितीय व आँचल मौर्या तृतीय स्थान पर रही वही पेपर ड्रेस कंपटीशन में पूजा चौहान प्रथम, काजल द्वितीय व आँचल चौहान तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सभी विजेता छात्राओं को महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा मेडल, पेन व चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। वही प्रबंधक ने कहां की हिंदी हमारी मातृ भाषा है। भाषा का सम्मान करते हुए बोलचाल में अधिक प्रयोग करना चाहिए। वही महाविद्यालय के प्रवक्तागण द्वारा भी हिंदी भाषा कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, डायरेक्टर अपर्णा विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. रीना गुप्ता, मुकेश यादव, गौरव उपाध्याय, फ़ौजियाबानो, स्नेहा, अनिता, अमृता सिंह, प्रीति देवी, सपना पांडेय, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव, राजेश सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
विद्युत विभागOctober 29, 2026जान हथेली पर रखकर रोशन करते हैं गांव: SDO मुकेश यादव के नेतृत्व में राजातालाब डिवीजन की सप्लाई व्यवस्था सबसे बेहतर
वाराणसीOctober 29, 2026मातलदेई चौकी प्रभारी की सक्रियता का असर: गुम मोबाइल 24 घंटे में बरामद, शांति व्यवस्था कायम
विद्युत विभागOctober 29, 2026योगी सरकार का दिवाली-छठ पर तोहफा: पूरे यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली, कटौती पर सख्त कार्रवाई – ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा
वाराणसीOctober 29, 2026सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट, डीएम और कमिश्नर ने संभाला मोर्चा
