रमसीपुर में पसरा मातम: दिल्ली जाते वक्त हादसे में राजेश मिश्रा की पत्नी और बेटे की मौत
दिल्ली जाते समय थार नीलगाय से टकराई, मां-बेटे की मौत, दो घायल
राजातालाब, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमसीपुर गांव से थार फोर व्हीलर से दिल्ली जाते समय बदायूं के पास नीलगाय से टकरा कर थार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में थार में सवार 48 वर्षीय कुसुम मिश्रा और 28 वर्षीय शिवम मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दो अन्य 30 वर्षीय शुभम मिश्रा और 35 वर्षीय सचिन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को वहां से निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों व मृतकों के शवों को लेकर जब वाराणसी अपने घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के मुखिया राजेश मिश्रा सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और गांव में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमसीपुर निवासी राजेश मिश्रा दिल्ली के करोल बाग में रेस्टोरेंट का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी के साथ परिवार के लोग गांव से थार से दिल्ली जा रहे थे। वाहन को पुत्र शिवम मिश्रा चला रहे थे। मृतक कुसुम मिश्रा राजेश मिश्रा की पत्नी और शिवम उनके बेटे थे। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीOctober 29, 2026सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट, डीएम और कमिश्नर ने संभाला मोर्चा
वाराणसीOctober 29, 2026आईपीएस नीतू काद्दयान ने करवा चौथ पर दी शुभकामनाएं
चन्दौलीOctober 29, 2026चंदौली के प्रतिष्ठित किसान मटरू सिंह का निधन, जनपद में शोक की लहर
आध्यात्मOctober 29, 2026काशी में आज नक्कटैया की धूम: चेतगंज का 140वां लक्खा मेला, मेले की सजावट पूरी
