October 18, 2026
BAN488000

Varanasi Crime: भदवर हाइवे पर ऑटो से जा रही महिला का बदमाशों ने छीना पर्स

रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर चौकी अंतर्गत मेडिकल कालेज के समीप हाईवे पर दिनदहाड़े ऑटो सवार महिला का पर्स छीन ले भागे बदमाश

घटना के बाद फूट फूट कर रोए पिता ने सुनाई आप बीती

देहाती लेखक। (रोहनिया) वाराणसी जानकारी के अनुसार इलाहाबाद मांगलिक कार्यक्रम से लौट रही महिला वंदना पाठक अपने पिता प्रेम शंकर पांडेय चचेरे भाई विपिन व चाची मुन्नी देवी संग टूरिस्ट बस से मोहन सराय चौराहे पर उतरकर अपने परिचित चालक अनिल के ऑटो में बैठकर सरेहुआ सकलडीहा चंदौली लौट रही थी भदवर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चलती ऑटो से ही महिला का बैग छीन कर भदवर चौराहे से होते हुए अखरी के तरफ भाग निकले पिता प्रेम शंकर पांडे ने बताया कि अगर मैं धैर्य रखता तो पकड़ लेता लेकिन मेरे शोर मचाने से वह और तेजी से भाग निकले बैग में कुछ नगद एक मंगलसूत्र एक जोड़ी पायल एक चैन व पांच अंगूठी व कुछ कीमती वस्तुएं थी जिनकी कीमत लगभग लाखों में बताया गया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विवेक कुमार शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी रही।

 

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  सम्मान समारोह: उमा पब्लिक स्कूल ने किया पत्रकारों का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *