वाराणसी। काशी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विश्वप्रसिद्ध चेतगंज का नक्कटैया मेला आज, 29 अक्टूबर को भव्य रूप से आयोजित होगा। श्री चेतगंज रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक लक्खा मेले का यह 140वां वर्ष है।
मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है और आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
काशी की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक यह मेला हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आज देर शाम नक्कटैया की लीला के मंचन के साथ मेले में लाखों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीOctober 29, 2026सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट, डीएम और कमिश्नर ने संभाला मोर्चा
वाराणसीOctober 29, 2026आईपीएस नीतू काद्दयान ने करवा चौथ पर दी शुभकामनाएं
चन्दौलीOctober 29, 2026चंदौली के प्रतिष्ठित किसान मटरू सिंह का निधन, जनपद में शोक की लहर
आध्यात्मOctober 29, 2026काशी में आज नक्कटैया की धूम: चेतगंज का 140वां लक्खा मेला, मेले की सजावट पूरी
