चंदौली के प्रतिष्ठित किसान मटरू सिंह का निधन, जनपद में शोक की लहर
चंदौली (बबुरी)। जनपद के बबुरी क्षेत्र अंतर्गत सीकरी गांव निवासी प्रतिष्ठित किसान मटरू सिंह का ब्रेन हैमरेज के चलते निधन हो गया। उन्होंने बुधवार शाम वाराणसी के भदवर स्थित हेरिटेज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मटरू सिंह को कुछ दिन पहले ब्रेन हैमरेज हुआ था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए पहले लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया था। वहां उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद कल शाम उनका निधन हो गया।
मटरू सिंह क्षेत्र के प्रतिष्ठित और सम्मानित किसानों में गिने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सीकरी गांव सहित आसपास के इलाकों में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। उनके परिचितों और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है और शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
मीडिया ह्यूमन राइट्स CWA परिवार दिवंगत मटरू सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीOctober 29, 2026सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट, डीएम और कमिश्नर ने संभाला मोर्चा
वाराणसीOctober 29, 2026आईपीएस नीतू काद्दयान ने करवा चौथ पर दी शुभकामनाएं
चन्दौलीOctober 29, 2026चंदौली के प्रतिष्ठित किसान मटरू सिंह का निधन, जनपद में शोक की लहर
आध्यात्मOctober 29, 2026काशी में आज नक्कटैया की धूम: चेतगंज का 140वां लक्खा मेला, मेले की सजावट पूरी
