सम्मान समारोह: उमा पब्लिक स्कूल ने किया पत्रकारों का सम्मान
देहाती लेखक| वाराणसी उमा पब्लिक स्कूल बड़ा लालपुर वाराणसी में नवरात्रि उत्सव एवं संवाददाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित संवाददातागणों ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया तथा भाजपा के जिला महामंत्री राकेश राजभर भी उपस्थित हो कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। नवरात्रि उत्सव में विभिन्न संस्कृत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने धुनुची नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं संक्षिप्त रामायण की प्रस्तुति की तथा विद्यालय के निदेशक प्रतिमा सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों जिसमे श्रवण भारद्वाज एवं डॉ. सुनील जायसवाल समेत राकेश को प्रशस्ति पत्र, भगवतगीता एवं रामचरितमानस प्रदान कर सम्मानित किया गया । धुनुची नृत्य में आयुषी, पावनी, यश्वी, वैष्णवी, अनामिका, आदि तथा नर्सरी, एल. के. जी., यूकेजी के बच्चों ने दिव्य झांकियां प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।
समस्त आए हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने बताया कि हम सबको आधुनिक तकनीक एवं ज्ञान के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक विरासत को भी जानना आवश्यक है अपनी संस्कृति, माता-पिता एवं गुरुजनों से दूर नहीं वरन उनके सनिध्यता में लिया हुआ ज्ञान ही सही मायने में शिक्षित होने के लिए आवश्यक है और सही मायने में शिक्षा वही है जो सर्वांगीण उन्नति की तरफ ले जाए। उमा पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक गण एवं सहायक कर्मियों ने अतिथि गणों का भव्य स्वागत किया। विद्यालय के निदेशक प्रतिमा सिंह ने समस्त आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का अभिवादन किया एवं सबका आभार व्यक्त किया साथ ही साथ उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026🔴 BREAKING: नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में ली अंतिम सांस, बनारस से था गहरा नाता – घाट, गंगा आरती और कचौड़ी-जलेबी के दीवाने थे नाना
भ्रष्टाचारOctober 6, 2026स्मार्ट सिटी की सड़कों पर गड्ढों का कब्जा: भिखारीपुर मार्ग पर जलभराव में फंसा ई-रिक्शा, व्यापारी बोले – धंधा चौपट
CrimeOctober 6, 2026DEHATI LEKHAK EXCLUSIVE सीतापुर में खाकी बेलगाम! कश्यप युवक को आधी रात घर से उठाया, थाने में पीटा, फर्जी केस में फंसाया – कश्यप समाज में उबाल, बोले- चुनाव में भुगतेगी भाजपा सरकार
राजनीतिOctober 6, 2026काशी में होगा सेवा संकल्प यात्रा का भव्य समापन: 7 अक्टूबर को वाराणसी में गरजेंगे CM योगी, नितिन नबीन और हिमंत बिस्वा सरमा, 50 हजार की भीड़ का लक्ष्य
