यूपी के ताजनगरी में पुलिस की सक्रियता से बहराइच जैसे हालात होते-होते बच गए। आगे पढ़ें और जानें आखिर मामला क्या था? जिसको लेकर सांप्रदायिक बवाल जैसे हालात पैदा हो गए।
देहाती लेखक | उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात सांप्रदायिक बवाल होने से बच गया। समुदाय विशेष के युवक द्वारा मकान का ताला तोड़ने से रोकने पर विवाद शुरू हुआ। इसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। मामला दो समुदायों के बीच होने से तनाव की स्थिति बन गई। लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला संभल गया।
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के रूनकता कस्बा के पुराने बाजार की है। यहां गुड्डू सिंह का मकान है। इसमें किराएदार रहते हैं। बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे गुड्डू के भतीजे सोनू ने मकान में बाहर से ताला लगा दिया था। कुछ समय बाद कस्बा निवासी दीपू ताला तोड़ने आ गया।
दीपू को ताला तोड़ने से कस्बा के ही अकरम खां पुत्र छोटे खां ने मना किया। इस पर दीपू और उसके साथ मारपीट हुई। जानकारी होने पर अकरम पक्ष के कई युवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मिलकर दीपू को पीटा। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया।
कुछ ही देर बाद दीपू पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए।गाली-गलौच करने लगे। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पक्ष के लोगों के हाथों में तमंचे भी थे। ईंट पत्थर निकलते ही बाजार में भगदड़ मच गई।
मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से मौके एसीपी आदित्य कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अपने साथ अकरम को ले गए। अनहोनी की आशंका से घटनास्थल पर गुरुवार दोपहर तक पुलिस फोर्स तैनात रहा। चौकी प्रभारी रूनकता ने कि बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
वाराणसीJuly 16, 2026Varanasi News: डीआईजी को ज्ञापन सौपकर लगायी न्याय की गुहार
CrimeMay 8, 2026यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
