October 2, 2026
BAN007051

Varanasi news: बनारस के धार्मिक पंचकोशी परिक्रमा मार्ग को खराब कर रहा मयखाना, शाम होते ही जाम लड़ाते हैं शराबी

यूपी, वाराणसी (रोहनिया) ग्रामीण के सब्जी बाजारों पर नजर दौड़ाएं तो सबसे सस्ती सब्जी मातलदेई में ही मिलेगी। कारण कि यहा सीधे गांव के किसान अपने खेतों की सब्जियां बेचते हैं, मगर इन सबके बीच यहां के अंग्रेजी शराब के ठेके बाजार की सूरत बिगाड़ रहे हैं।

धार्मिक पथ को कर रहे शर्मसार
वाराणसी के धार्मिक पंचकोसी परिक्रमा मार्ग होते हुए काशीपुर बाजार से घरेलू सामानों की दुकानें शुरू हो जाती हैं। इन्हीं दुकानों के बीच देशी शराब का ठेका है, जहां शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। देशी ठेके के आस-पास ठेले पर चिकन और मटन की दुकानें लगी रहती हैं, जोकि शराबियों का अड्डा बन गई हैं।

मातलदेई में शराबी छलकाते हैं, जाम
राजातालाब थाना क्षेत्र अतर्गत मातलदेई रोड पर आने-जाने वाली महिलाओं पर यहां खड़े शराबी फब्तियां कसते हैं, जिसकी वजह से लोग इस रास्ते से गुजरने में कतराते हैं। हैरानी की बात यह है कि ठेके से महज पांच सौ कदम दूर मातलदेई चौकी है, लेकिन शराब के इन अड्डों पर कोई पुलिस वाला नजर नहीं फेरता। शराब के ठेके के सामने ठेले वाले मछली-मांस की दुकानें लगाए रहते हैं। इनकी वजह से ग्राहक दुकान तक आने में कतराते हैं। हर रोज शाम को शराबियों में मारपीट भी होती है, सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम बैठकर पीते हैं शराब

महिला सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा
शराब पीने वालों की वजह से महिला सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि शराब के नशे में व्यक्ति का खुद पर नियंत्रण नहीं रहता है, जिससे घरेलू हिंसा और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि होती है।

See also  Bihar Election news: बिहार चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी पद की घोषणा से VIP पार्टी में खुशी की लहर, वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने की हाईकमान की तारीफ

विशेष सूत्र——-
शराब के ठेके पर होने वाले बवाल के चलते दुकानदारों को खासी परेशानी होती है, कभी-कभी तो शराबी दुकानवालों से ही भिड़ जाते हैं। मुर्गा—मछली—मटन तलने वाले दुकानदार अपने यहां शराबियों को बैठाकर जाम से जाम लड़वाते हैं|

मामले में कार्रवाई के लिए जब पुलिस कमिश्नर पीआरओ से बात की गई तो उनका कहना था कि डीसीपी गोमती जोन से बात कीजिए, फोन लगाने पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल का नंबर डायल किया गया तो सीयूजी नंबर लगातार आउट ऑफ कवरेज बताता रहा, जब एडीसीपी क्राइम को फोन मिलाया गया तो उनका सीयूजी नंबर स्विच ऑफ आ रहा था|ऐसी स्थिति में पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों तक जानकारी कैसे साझा किया जाए।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *