Varanasi News: राष्ट्रीय महासचिव के साथ बैठक के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद संगठन ने जागो हिन्दू जागो जागरूकता रैली पर कि बैठक
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से वाराणसी में जागो हिन्दू जागो बाइक जागरूकता रैली निकाली जायेगी. इस रैली में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे.
वाराणसी: जनपद वाराणसी में 5 अक्टूबर 2025 दिन रविवार समय सुबह 9:30 बजे बीएलडब्लू भिखारीपुर पोखरा के मैदान से सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जागो हिन्दू जागो जनजागरूकता बाइक रैली निकाली जायेगी. इस रैली का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति हिंदुओं को जागरूक करना है. यह रैली नगर के मुख्य बाजारों होते हुए कई इलाकों में से गुजरेगी.

बाइक जागरूकता रैली इन मार्गों से गुजरेगी रैली
भगवान श्री रामचंद्र जी का प्रतीक चिन्ह लगा सजे धजे रथ के साथ सैकड़ों बाइक इस रैली में शामिल होंगे जो नगर के मुख्य भिखारीपुर पोखरा, डीएलडब्लू तिराहा, नेवादा, सुंदरपुर, नारिया, लंका से होते हुए लंका सिंघ द्वार पर मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संपन्न होगा.
आयोजन के लिए ये लोग संभालेंगे कमान
इस रैली को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ओ पी कश्यप, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज सिंह, जिला मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला अध्यक्ष रवि कुमार पांडे, महानगर अध्यक्ष नीरज साह, जिला संगठन मंत्री गोविंद पटेल, जिला मंत्री एडवोकेट मनोज कुमार, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष सृजन मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुर राय, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ डॉ प्रविश पांडे, सहित सैकड़ो की संख्या में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में युवा भी उपस्थित रहेंगे.

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
रैली नगर के जिस भी मार्ग से निकलेगी वहां पर पुलिस तैनात रहेंगी. इसके अलावा रैली के साथ भी भारी पुलिस बल चलता दिखाई देगा.
Author Profile
Latest entries
वाराणसीJuly 16, 2026Varanasi News: डीआईजी को ज्ञापन सौपकर लगायी न्याय की गुहार
CrimeMay 8, 2026यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
