Screenshot
वाराणसी। गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत थाना राजातालाब पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गौरा के सीवान में छापेमारी कर 09 शातिर जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में दिनांक 13.10.2026 को सायंकालीन गश्त के दौरान थाना राजातालाब पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गौरा में हीरा के भट्ठे से लगभग 40 मीटर पहले आम के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
बरामदगी का विवरण –
पुलिस ने मौके से फड़ से ₹4,150/- नगद व 52 अदद ताश के पत्ते तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹4,300/- नगद बरामद किया है। इस प्रकार कुल ₹8,450/- नगद और 05 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजातालाब पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –
धर्मेन्द्र पटेल, अजय कुमार, अजीत पटेल, अजय कुमार, राजा बाबू, सोनू कुमार जायसवाल, राहुल शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार और कमलेश — सभी निवासी थाना राजातालाब, रोहनिया व लंका क्षेत्र के हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी मातलदेई उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, हे0का0 संजय शर्मा, हे0का0 गिरिजाशंकर, का0 रोहित वर्मा, का0 राजू सोनकर, हे0का0 दिलीप कुमार और का0 आसिफ हुसैन शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
रिपोर्ट – देहाती लेखक DIGITAL MEDIA, वाराणसी
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
