वाराणसी: शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है।
डीसीपी वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय ने लॉन संचालक, डीजे संचालक व बैंड संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
—-क्या हुई चर्चा?
बैठक में डीसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के दौरान सड़क पर अवैध पार्किंग, बैंड-बाजा और डीजे के कारण लगने वाले जाम को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लॉन के बाहर सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं, बारात सड़क पर ही नाचते हुए घंटों जाम लगा देती है, जिससे आम जनता, मरीज और एंबुलेंस तक फंस जाती है।

—-संचालकों को दिए सख्त निर्देश
डीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी संचालकों को निर्देश दिया कि –
– लॉन के अंदर ही पार्किंग की व्यवस्था करें
– बारात के लिए तय समय और तय रूट का पालन करें
– सड़क को पूरी तरह बाधित न करें
– डीजे और बैंड की आवाज और समय का नियमों के अनुसार पालन करें

उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में संचालकों ने भी पुलिस का सहयोग करने और नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 22, 2026वाराणसी: ट्रैफिक जाम से निजात के लिए डीसीपी वरुणा जोन ने की बड़ी बैठक
वाराणसीNovember 22, 2026वाराणसी: जनता ने उठाई आवाज, पुलिस ने किया एक्शन – पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर खाली हुई सड़क
वाराणसीNovember 22, 2026VARANASI: बिजली विभाग की लापरवाही पर NHRC सख्त: यूपी के ऊर्जा सचिव को सशर्त समन
वाराणसीNovember 21, 2026वाराणसी: गोमती ज़ोन में पुलिस हाई अलर्ट पर, डीसीपी लेडी सिंघम नीतू कादयान की सख्ती
