November 23, 2026
Screenshot 2026-11-22 at 12.10.42 AM

वाराणसी / गोमती जोन: कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए गोमती ज़ोन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। पूरे सर्किल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

—तीन अफसरों की सख्ती

डीसीपी गोमती ज़ोन लेडी सिंघम नीतू कादयान, एडीसीपी गोमती ज़ोन नृपेंद्र कुमार और पिंडरा एसीपी प्रशांत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।

तीनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

—एसीपी प्रशांत सिंह की पैनी नजर

विशेष रूप से पिंडरा एसीपी प्रशांत सिंह अपने सर्किल क्षेत्र की हर गतिविधि पर लगातार पैनी निगाह बनाए हुए हैं। उनके नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए संदिग्धों की धरपकड़ और सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

—क्या है उद्देश्य?

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी को लेकर रात-दिन गश्त, चेकिंग और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  उत्तर प्रदेश: भूमाफिया की खबर चलाने पर पत्रकार पर लगा दिया रंगदारी का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *