Screenshot
वाराणसी / रोहनिया-लोहता: एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन और सक्रिय निगरानी में थाना लोहता पुलिस मिशन शक्ति अभियान को धरातल पर मजबूती से उतार रही है।
एसीपी अवधेश विश्वकर्मा की सक्रियता के चलते लोहता थाने पर दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
1. मध्यस्थता केंद्र में मिली बड़ी सफलता:
एसीपी अवधेश विश्वकर्मा के निर्देश पर थाना लोहता परिसर में संचालित मध्यस्थता केंद्र में पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया गया। कई बिछड़े परिवारों को काउंसलिंग कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। इस पहल से न सिर्फ परिवार टूटने से बचे बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बल मिला। सफल परिवारों को सम्मानित भी किया गया।

2. पुलिस की पाठशाला में जागरूकता:
एसीपी अवधेश विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में ही अमर उजाला के “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी लोहता और MSK प्रभारी मौजूद रहे।
एसीपी अवधेश विश्वकर्मा की सक्रिय कार्यशैली से क्षेत्र में पुलिस की छवि और मजबूत हुई है।
———- देहाती लेखक ✍️
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
