November 23, 2026
Screenshot 2026-11-20 at 4.54.28 PM

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गंगापुर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार रंग लाया। विद्यापीठ प्रशासन को विद्यार्थी परिषद के सामने झुकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार से ABVP वाराणसी जिला के अंतर्गत गंगापुर परिषद इकाई द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था।

गुरुवार की रात्रि कुलानुशासक अमरीश राय धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन छात्रों से सार्थक वार्ता नहीं हो सकी, जिसके बाद आंदोलन जारी रहा।

——कुलपति ने स्वीकार की मांगें

शुक्रवार को कुलपति आनंद त्यागी और कुलसचिव सुनीता पांडेय ने छात्रों से वार्ता की और उनकी मांगों को स्वीकार किया। 11 सूत्री मांगों में से 4 मांगों को तत्काल पूरा कर दिया गया, जबकि अन्य सभी मांगों को 15 कार्य दिवस में पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

—-“यह छात्रों के संघर्ष का परिणाम है” – राजमंगल सिंह

विभाग संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि यह छात्रों के संघर्ष का परिणाम है। विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित में संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

इस दौरान मुख्य रूप से विनय पांडे, जिला संयोजक हर्ष सिंह, एग्री विजन विश्वविद्यालय प्रमुख शिवम पांडे, एग्री विजन विश्वविद्यालय संयोजक आकृति त्रिपाठी, रजनीश तिवारी, प्रतिक पाठक, सतीश यादव, चंद्रभूषण मौर्य, पलक, समीरा, श्रेया सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  UP Crime News: वाराणसी में रिश्वतखोर महिला SHO व आरक्षी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार लेते हुए पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *