November 23, 2026
Screenshot 2026-11-22 at 12.20.20 PM

वाराणसी: भेलूपुर में पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर रोज लगने वाले जाम से परेशान जनता ने जब सोशल मीडिया पर आवाज उठाई, तो उसका असर तुरंत देखने को मिला। लोगों के ट्वीट करते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को जब्त करना शुरू कर दिया।

मंडुवाडीह से भेलूपुर जाने वाली इस सड़क पर अस्पताल के बाहर दोनों तरफ गाड़ियों का काफिला लगा रहता था। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में ही देरी हो जाती थी, आम लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे।

लेकिन इस बार जनता चुप नहीं बैठी। ट्विटर पर लगातार पोस्ट होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की और अवैध वाहनों पर शिकंजा कसा। पुलिस के आते ही सड़क खाली हुई और आवागमन सुचारू हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह साबित हो गया है कि अगर आवाज सही जगह उठाई जाए, तो कार्रवाई जरूर होती है। अब मांग है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की न हो, बल्कि अस्पताल प्रबंधन पार्किंग की स्थायी व्यवस्था करे और पुलिस नियमित चेकिंग जारी रखे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Varanasi Update: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को झटका; परिसर के दोबारा ASI सर्वे की मांग कोर्ट ने खारिज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *