November 23, 2026
Screenshot 2026-11-21 at 11.42.47 PM

वाराणसी: गोमती ज़ोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना राजातालाब पुलिस ने SC/ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

—किसे किया गिरफ्तार?

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजय कुमार यादव उर्फ अगनू यादव बताया जा रहा है। वह ग्राम लक्सरपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है।

पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर भिखारीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

—क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, दिनांक 18.03.2026 को वादी प्रकाश सिंह, प्रबंधक श्री प्रकाश सिंह इंटर कॉलेज, पयागपुर, मातलदेई ने सूचना दी थी कि विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने को लेकर उनके पिता एवं विपक्षीगण के मध्य विवाद हुआ था।

आरोप है कि इसी विवाद को लेकर विपक्षीगण ने विद्यालय में घुसकर वादी, उनके पिता एवं बीच-बचाव करने आए विद्यालय के स्टाफ के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी थी।

इस मामले में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 054/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 131, 333, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं धारा 3(1)द, 3(2)(5), 3(2)(5A) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

—गिरफ्तार करने वाली टीम

– थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, थाना राजातालाब
– उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी मातलदेई
– उ0नि0 चन्दन
– रि0का0 आलोक सिंह
– आरक्षी राजू सोनकर

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  🪔देशवासियों को दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - सुचित कुमार साहनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *