वाराणसी / नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक युवक की करंट से मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने यूपी के ऊर्जा सचिव को सशर्त समन जारी कर 28 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।
—-क्या है पूरा मामला?
वाराणसी जनपद के ग्राम सहमाहापुर में क्षतिग्रस्त हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से लगभग 32 वर्षीय सतीश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 23 जून 2025 को उनकी मृत्यु हो गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि विद्युत बुनियादी ढांचे के रखरखाव में लापरवाही के कारण यह दर्दनाक और टाली जा सकने वाली घटना हुई।
—-केस का विवरण
– डायरी संख्या: 74062/CR/2025
– केस संख्या: 13553/24/72/2025
– शिकायत प्राप्त: 1 जुलाई 2025
– पंजीकरण: 4 जुलाई 2025
एक साल बाद भी नहीं आई रिपोर्ट, आयोग नाराज
NHRC ने 1 अक्टूबर 2025 को संज्ञान लेते हुए ऊर्जा विभाग के सचिव से कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) तलब की थी। लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली।
इसके बाद 8 सितंबर 2026 को अंतिम अनुस्मारक जारी कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि रिपोर्ट न देने पर मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 13 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं भेजी गई। इस पर आयोग ने 27 अक्टूबर 2026 के आदेश में विभाग की लगातार अवहेलना पर गंभीर रुख अपनाया।

—-क्या है आदेश?
आयोग ने धारा 13(1)(a) के तहत ऊर्जा सचिव को सशर्त समन जारी किया है।
—-आदेश के अनुसार –
अगर 21 दिसंबर 2026 तक कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को मिल जाती है, तो सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होना पड़ेगा। लेकिन अगर रिपोर्ट नहीं मिली, तो 28 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे उन्हें आयोग के समक्ष उपस्थित होकर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
—-शिकायतकर्ता ने उठाया जवाबदेही का सवाल
शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार सिंह (योगी), चेयरमैन / राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार सी. डब्ल्यू. ए. भारत ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं में सिर्फ औपचारिक जांच काफी नहीं है।
उन्होंने मांग की है कि –
1. घटना की निष्पक्ष जांच हो
2. जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो
3. मृतक के परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा मिले
उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त तारों, जर्जर लाइनों और असुरक्षित विद्युत ढांचे का समय पर रखरखाव विभाग की जिम्मेदारी है, ताकि आम नागरिकों की जान जोखिम में न पड़े।
अब सबकी निगाहें 21 दिसंबर की समय-सीमा और 28 दिसंबर की पेशी पर टिकी हैं। क्या ऊर्जा विभाग समय पर रिपोर्ट देगा? क्या सतीश पटेल के परिवार को न्याय मिलेगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 22, 2026वाराणसी: ट्रैफिक जाम से निजात के लिए डीसीपी वरुणा जोन ने की बड़ी बैठक
वाराणसीNovember 22, 2026वाराणसी: जनता ने उठाई आवाज, पुलिस ने किया एक्शन – पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर खाली हुई सड़क
वाराणसीNovember 22, 2026VARANASI: बिजली विभाग की लापरवाही पर NHRC सख्त: यूपी के ऊर्जा सचिव को सशर्त समन
वाराणसीNovember 21, 2026वाराणसी: गोमती ज़ोन में पुलिस हाई अलर्ट पर, डीसीपी लेडी सिंघम नीतू कादयान की सख्ती
