Screenshot
श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के 22वें वर्ष का भव्य आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संतुलन को समर्पित है यह महायज्ञ
वाराणसी। श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के 22वें वर्ष का भव्य आयोजन काशी सेवा शोध समिति के तत्वावधान में भीमचंडी स्थित काशी आश्रम में धूमधाम से हो रहा है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संतुलन को समर्पित है।
काशी सेवा शोध समिति के सचिव डॉ. ठाकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ हर वर्ष भारतीय संस्कृति के उत्थान और सनातन परंपरा को अविरल प्रवाहमान बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
आरती और परिक्रमा के लिए उमड़ रही भीड़
यज्ञ स्थल काशी आश्रम भीमचंडी में शाम की आरती के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
15 वैदिक ब्राह्मण कर रहे मंत्रोच्चार
यज्ञ का आयोजन आचार्य पंडित सत्येंद्र मिश्र की देखरेख में हो रहा है। 15 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा लगातार मंत्रोच्चार किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से निलेश कृष्ण शास्त्री, पंडित भगवती जी, स्वामी प्रभाकर जी, आचार्य श्यामधर शुक्ला, आचार्य रोशन पांडेय शामिल हैं।
इस दौरान दयाशंकर मिश्र, अशोक सिंह, अवधेश पटेल, रोहित मिश्रा, संजय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु सेवा और सहयोग में जुटे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
आध्यात्मOctober 15, 2026श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के 22वें वर्ष का भव्य आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संतुलन को समर्पित है यह महायज्ञ
बिहार खबरOctober 15, 2026वाराणसी खबर: शिवपुर विधानसभा में VIP प्रमुख मुकेश सहनी का भव्य स्वागत, हजारों युवाओं ने निकाली रैली
वाराणसीOctober 12, 2026राजातालाब: भारतीय समाज महिलाओं का ऋणी, महिलाएं शक्ति की प्रतीक – महिला सम्मान समारोह में बोले वक्ता
वाराणसीOctober 12, 2026अखिल भारतीय हिंदू महासभा का विस्तार: कन्हैया लाल केसरी को सौंपी गई उत्तर प्रदेश की कमान
