October 4, 2026
Screenshot

Screenshot

BIG ACTION: Phensedyl तस्करों की उड़ी नींद! रोहनियां थानेदार राजू सिंह ने 62 साल के फर्जी सर्टिफिकेट किंग को दबोचा

रोहनियां पुलिस को बड़ी कामयाबी, कोडीन कफ सिरप तस्करी में फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी, 04 अक्टूबर 2026। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरुणा जोन की रोहनियां थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस ने थाना रोहनियां पर पंजीकृत मु.अ.सं. 343/2025, धारा 8/21/25/29 NDPS Act व धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त विकास सिंह (62 वर्ष) पुत्र स्व. ताराचन्द्र, निवासी ए-9/61ए, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी को आज दिनांक 04.10.2026 को समय 12:40 बजे हिरासत में लिया।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा –

जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त विकास सिंह ने अपनी फर्म मेसर्स श्यामभवी फार्मा के लेटरहेड पर मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल (प्रो. शैली ट्रेडर्स, रांची) के पक्ष में दो वर्ष का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया था।

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि शुभम जायसवाल ने अभियुक्त की फर्म में कभी कार्य ही नहीं किया था। इसी फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शुभम जायसवाल ने स्वयं को कम्पीटेंट पर्सन दर्शाते हुए प्रतिबंधित Phensedyl Cough Syrup (Codeine युक्त) की अवैध तस्करी कर आर्थिक लाभ अर्जित किया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी CDR विश्लेषण व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के नेतृत्व में उ.नि. पवन कुमार, भरत चौधरी, मुकेश पाल, दिनेश त्रिपाठी, विवेक यादव, म.उ.नि. मान्सी देवी, हे.का. चन्द्रभान व रमाशंकर, का. धर्मबीर, म.का. आदिति कुमारी, रीतांजली मिश्रा।

See also  कार्यवाही: संविदा कर्मी उमेश की मौत के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप, जेई समेत कई होंगे निलंबित

पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *