Screenshot
वाराणसी: सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने थाना सिगरा क्षेत्र के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट नंबर 1 के पास से एक अभियुक्त को 55 बोतल विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और 29 बीयर केन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 11 लीटर अंग्रेजी शराब और 14 लीटर बीयर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप कुमार सोनकर पुत्र भूटानी सोनकर, निवासी खटीकाना, निकट महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 413/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उप निरीक्षक अभय सिंह परिहार, कांस्टेबल राकेश और कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।
वाराणसी से देहाती लेखक की रिपोर्ट।
वाराणसी के सिगरा थाने की बड़ी कार्रवाई — काशी विद्यापीठ गेट से 55 बोतल अंग्रेजी शराब और 29 बीयर केन के साथ युवक गिरफ्तार। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 2, 2026वाराणसी: सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
राजनीतिOctober 2, 2026BREAKING: यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल — अजय राय की छुट्टी, आराधना मिश्रा मोना बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष!
वाराणसीOctober 2, 2026राजातालाब पुलिस का कमाल – 2 लाख के जेवरात से भरा बैग 3 घंटे में खोज निकाला, मुंबई से आई महिला के आंसू खुशी में बदले!
CrimeOctober 2, 2026Varanasi News:- भदवर में दो दिन में दो मोबाइल लूट, भदवर चौकी सो रही है क्या?
