September 27, 2026
Screenshot

Screenshot

सिंघम के आते ही चोरों ने बज़ाया ढोल – जक्खिनी में पहली रात ही हो गया खेल

नवागत जक्खिनी चौकी इंचार्ज को चोरों की खुली चुनौती, पनियरा हनुमान मंदिर की सोलर लाइट की बैटरी चोरी – भगवान के घर में भी सेंध, पुलिस गश्त पर उठे सवाल!

वाराणसी। जक्खिनी चौकी पर नए चौकी इंचार्ज की तैनाती के बाद सोचा जा रहा था कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी, लेकिन चोरों ने आते ही नए इंचार्ज को खुली चुनौती दे डाली। चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि अब उन्होंने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा।

मामला पनियरा हनुमान मंदिर का है।

मंदिर परिसर में अंधेरा न हो, इसके लिए लगी सोलर लाइट की बैटरी को शातिर चोर रात के अंधेरे में चोरी करके फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो सोलर लाइट की बैटरी गायब मिली।

नई तैनाती पर ही सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जक्खिनी चौकी क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। नए चौकी इंचार्ज के आते ही इस तरह मंदिर में चोरी होना पुलिस की रात्रि गश्त और सक्रियता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अगर मंदिर ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी के घर की सुरक्षा का क्या होगा?

आस्था पर भी चोट

हनुमान मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां रोज भक्त दर्शन को आते हैं। मंदिर में लगी सोलर लाइट सार्वजनिक सहयोग से लगी थी, ताकि रात में भी रोशनी रहे। लेकिन चोरों ने आस्था के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति पर भी हाथ साफ कर दिया।

See also  निषादराज गुह्य कौन थे, पढ़ें प्रभु श्री राम के प्रिय सखा केवट की पौराणिक गाथा

देहाती लेखक का सवाल – कब जागेगी जक्खिनी पुलिस?

क्या जक्खिनी पुलिस रात में गश्त सिर्फ कागजों पर होती है? नवागत चौकी इंचार्ज के लिए ये पहला इम्तिहान है। अगर इस छोटी सी चोरी का भी खुलासा नहीं हुआ तो जनता का पुलिस पर से भरोसा और उठ जाएगा।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, पुलिस मामले को टालने में लगी है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *