वाराणसी में गोमती ज़ोन पुलिस का शिकंजा, राजातालाब पुलिस ने वारण्टी को दबोचा

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान में गोमती ज़ोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के कड़े निर्देश पर राजातालाब पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
थाना राजातालाब पुलिस को सूचना मिल रही थी कि मु0अ0सं0 308/2020 में वांछित वारण्टी काजू राजभर पुत्र सूर्यबली, निवासी देऊरा नई बस्ती अपनी लोकेशन बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा है।
इस पर DCP गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण और ACP राजातालाब के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। उ0नि0 सुनील कुमार चौकी प्रभारी मातलदेई और कां0 देवानन्द ने अथक पतारसी-सुरागरसी करते हुए आज अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त 21 वर्षीय काजू राजभर को पुलिस ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के सभी नियमों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया और उसके परिजनों को तत्काल सूचना दी गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का इकबाल बुलंद हुआ है और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने स्पष्ट किया है कि फरार वारण्टियों के खिलाफ ऐसा अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त: काजू राजभर पुत्र सूर्यबली, देऊरा नई बस्ती, राजातालाब, वाराणसी।

गोमती ज़ोन DCP के निर्देशन में राजातालाब पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए वारण्टी अभियुक्त काजू राजभर को गिरफ्तार किया। आरोपी मु0अ0सं0 308/2020 में वांछित था और पुलिस को चकमा दे रहा था। चौकी प्रभारी मातलदेई सुनील कुमार की टीम ने उसे देऊरा से दबोचा। कमिश्नरेट पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा लगातार जारी।
Author Profile

- न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
CrimeSeptember 27, 2026सिंघम के आते ही चोरों ने बज़ाया ढोल – जक्खिनी में पहली रात ही हो गया खेल
CrimeSeptember 27, 2026वाराणसी में गोमती ज़ोन पुलिस का शिकंजा, राजातालाब पुलिस ने वारण्टी को दबोचा
भ्रष्टाचारSeptember 27, 2026वाराणसी में विकास के दावों की पोल खोलता अखरी-अवलेशपुर-भिखारीपुर मार्ग: 4 दिन की बारिश में सड़क बनी तालाब, गत्ता लदा ऑटो पलटा, लाखों की आबादी बेहाल, सरकारी तंत्र मौन!
भ्रष्टाचारSeptember 26, 2026वाराणसी में रेलवे ने दिया यात्रियों को नया तोहफा – प्लेटफार्म पर ही वाटर पार्क का मजा, बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म 8 पर फ्री में गिरा झरना
