September 29, 2026
Screenshot

Screenshot

IAS दिव्या मित्तल की पूरी कहानी: लंदन में करोड़ों की नौकरी, फिर UP के गाँव-गाँव में नल का पानी!

कौन हैं दिव्या मित्तल?

नाम है दिव्या मित्तल, रहने वाली हरियाणा के रेवाड़ी की, लेकिन कर्मभूमि बनी उत्तर प्रदेश। कहानी एकदम फिल्मी है – साधारण परिवार में पली-बढ़ी लड़की ने सपना देखा बड़े आदमी बनने का।

पहले IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की, फिर IIM बैंगलोर से MBA किया। पढ़ाई पूरी होते ही लंदन में नौकरी लग गई। कंपनी थी JP Morgan, काम था ट्रेडर का। पैसा, इज्जत, विदेश में लाइफ – सब कुछ जो आज का युवा मांगता है।

लेकिन खुद दिव्या ने लिखा – “सब कुछ पा लेने के बाद भी कुछ अधूरा लग रहा था, देश से दूर रहना खल रहा था।”

और यहीं से कहानी ने मोड़ लिया।

लंदन से UPSC तक का सफर

लंदन की चकाचौंध वाली नौकरी छोड़कर दिव्या वापस इंडिया आ गईं। UPSC की तैयारी में जुट गईं।

– पहला अटेम्प्ट 2012 में – IPS बन गईं
– मन नहीं माना, फिर से एग्जाम दिया
– दूसरा अटेम्प्ट 2013 में – All India Rank 68, IAS पक्का

2 सितंबर 2013 को IAS जॉइन किया, कैडर मिला उत्तर प्रदेश।

UP में 13 साल की नौकरी, 3 जिलों की DM

13 साल में दिव्या ने यूपी का कोना-कोना देखा।

– पहली पोस्टिंग दिसंबर 2015 में मेरठ में जॉइंट मजिस्ट्रेट
– फिर गोंडा में CDO
– फिर संत कबीर नगर, मीरजापुर और देवरिया में DM रही

मिर्जापुर वाला कारनामा – जिसने देश में नाम करा दिया

मिर्जापुर में DM रहते हुए उन्होंने वो कर दिखाया जो 75 साल से नहीं हुआ था। हलिया ब्लॉक का लहुरियादह गाँव – पहाड़ों में बसा, 2000 की आबादी वाला गाँव। आजादी के बाद से एक भी नल नहीं।

See also  Elections News; तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर उपाध्याय, महामंत्री पद पर अमृत कुमार पटेल हुए निर्वाचित

दिव्या ने अगस्त 2023 में 125 घरों में पहली बार नल से पानी पहुंचा दिया। उस बूढ़ी अम्मा का सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देना, दिव्या आज भी नहीं भूलीं

खुद कहती हैं – “मिर्जापुर ने सिखाया कि नामुमकिन सिर्फ एक राय है, हकीकत नहीं।”

देवरिया और फिर इस्तीफा

जुलाई 2024 में देवरिया की DM बनीं। यहाँ गरीबों, किसानों, दिव्यांगों के लिए काम किया। कहती हैं – “देवरिया ने सिखाया कि सच के साथ खड़ा होना कोई विकल्प नहीं, कर्तव्य है।”

मई 2026 में लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाई गईं।

और फिर 30 अगस्त 2026 को अचानक X पर लिखा – “आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।” इस्तीफा 15 सितंबर से मंजूर हो गया।

अब आगे क्या? आज सुबह का बड़ा ऐलान

इस्तीफे के बाद सब पूछ रहे थे – अब क्या करेंगी?

आज 29 सितंबर सुबह 8:30 बजे खुद वीडियो जारी कर बोलीं – “मैं यूपी में ही रहूंगी, किसी पार्टी में नहीं जाऊंगी, पैसा-बाहुबल नहीं, जनता की आवाज बनूंगी।”

2027 चुनाव से पहले यूपी की सियासत में ये सबसे बड़ा सस्पेंस है।

 

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  Varanasi News: दो साल बाद दोबारा एक साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी, कहा- तलाक लेना बच्चे के भविष्य के लिए ठीक नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *