July 2, 2026
BAN382935

Voter Adhikar Yatra समाप्त, कुछ ही मिनट में सहनी ने मंच हिला दिया, VIP प्रमुख मुकेश सहनी बोले- सन् ऑफ मल्लाह डरने वाला नहीं है, राहुल ने कहा- हाईड्रोजन बम आ रहा

Voter Adhikar Yatra: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर आज पटना में विपक्षी एकजुटता का उदाहरण देखने को मिला. गांधी मैदान से वोटर अधिकार मार्च की शुरुआत हुई. डाक बंगला चौराहे पर नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद यह मार्च हाई कोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचा और फिर समाप्त हुआ.

लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन आज पटना में देखने को मिला. खास बात यह है कि यह आयोजन बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया है. सुबह करीब 11 बजे राहुल—तेजस्वी–मुकेश का काफिला पटना के गांधी मैदान से आगे की ओर निकला. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दिग्गज नेता विशाल मार्च में शामिल थे. वोटर अधिकार मार्च गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू हुआ और हाई कोर्ट के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक गया. इसके लिए एक विशेष बस भी तैयार किया गया था, जिस पर सवार होकर राहुल—तेजस्वी—मुकेश समेत कई नेता एक साथ आगे बढ़ रहे हैं.

कई दिग्गज नेता हुए शामिल
देश के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. ‘वोटर अधिकार यात्रा’, जिसकी शुरुआत 17 अगस्त को हुई थी, लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए आज पटना में मार्च के साथ खत्म हुई. समापन मार्च में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शिरकत किया. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और एनसीपी की सुप्रिया सुले समेत इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेतागण शामिल हुए.

See also  Varanasi News: बालिकाओं ने किशोरियों के साथ हो रही छेड़खानी, बलात्कार के विरुद्ध रैली निकाल सख्त कानून बनाने की मांग किया

समाप्त हुई वोटर अधिकार यात्रा
वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हो चुकी है. 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई थी. सासाराम के बियाडा ग्राउंड से शुरू होकर पटना में आज समापन इस यात्रा का समापन हुआ. महागठबंधन की यह वोटर अधिकार यात्रा बिहार के लगभग 23 जिलों से होकर गुजरी. इस दौरान 3 दिन का ब्रेक भी लिया गया. यात्रा के पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे. फिर यात्रा में प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत इंडिया अलायंस के कई बड़े नेता शामिल हुए.

आम जनता जाग चुकी है: मुकेश सहनी
मुकेश सहनी ने कहा, “ये पूरी यात्रा ऐतिहासिक रही है. पूरा पटना भर चुका है. आम आवाम जाग चुकी है जो अब इन बेइमानों को गद्दी से और सत्ता से हटाएगी. जो लोग लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.”

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, वही लोग आज संविधान की हत्या करने की साजिश में लगे हुए हैं. हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे. बिहार में इस यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिला है. बीजेपी के लोग काले झंडे दिखा रहे हैं, लेकिन वे सुन लें, एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, और वह आ रहा है. वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश के सामने आने वाली है. इसके बाद नरेंद्र मोदी देश की जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.”

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में वोट चोरी का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने जनसभा में कहा, “यह यात्रा बिहार से शुरू हुई और हमने इसे ‘वोटर अधिकार यात्रा’ नाम दिया. यहां महाराष्ट्र के नेता मौजूद हैं. महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया गया था. एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए और उनके वोट बीजेपी गठबंधन को मिले. लोकसभा चुनाव में हम जीते, लेकिन विधानसभा में हार गए, क्योंकि बीजेपी ने वोट चोरी की.”

See also  हत्या का आरोप: अज्ञात युवक का कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

मुकेश सहनी बोले- यात्रा खत्म हो रही, लड़ाई जारी रहेगी
वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने जनसभा में कहा, ‘जब देश गुलाम था, तो पौने 200 साल लड़ाई लड़ने के बाद हमें आजादी मिली. इसके बाद संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार दिया. नेता सोचती है कि जनता के लिए अच्छा काम करे, नहीं तो जनता हमें बदल देगी. लेकिन मोदी जी को इसकी चिंता नहीं. क्योंकि वो जनता के वोट से नहीं बल्कि वोट चोरी कर जीत हासिल करते हैं. आज यात्रा भले खत्म हो रही, लड़ाई खत्म नहीं हो रही है. बूथ-बूथ जाकर मतदाताओं को जागरूक करने की जरूरत हैं.’

डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग
डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है. पटना एसएसपी ने बताया कि मार्च को डाकबंगला चौराहा तक की ही परमिशन मिली है. यहां यात्रा को रोका जाएगा. सिर्फ नेताओं को आगे बढ़ने की सूचना है. सभी कार्यकर्ताओं को यहीं रोक दिया जाएगा.

गांधी मैदान से निकला वोटर अधिकार मार्च
पटना के गांधी मैदान से वोटर अधिकार मार्च निकल चुमका है. खुली जीप में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, हेमंत सोरेन समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता हैं.

वोटर अधिकार रैली में VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी भी हुए शामिल:— वीआईपी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के साथ आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हुआ है. उन्होंने साफ किया कि जब तक जनता को उसका मताधिकार पूरी तरह से नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी. इस रैली में साहनी के साथ वाराणसी जिला कमेटी के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमें मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी मयंक कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साहनी आनंद पटेल, सागर सिंह, राजेंद्र निषाद के अलावा आदि लोग शामिल हुए।

See also  बहराइच में बवाल से लिया सबक: वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर हाई अलर्ट

वीआईपी मीडिया प्रभारी ने यात्रा को बताया सफल
विकास से इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला मीडिया प्रभारी मयंक कुमार कश्यप ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गूंज रहा है. उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार से छेड़छाड़ करने की साजिश के खिलाफ अब जनता पूरी तरह जाग चुकी है. मयंक कश्यप के अनुसार, एक वोट ही नागरिक को उसका असली अधिकार देता है, सरकार चुनने का, सवाल पूछने का और सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखने का. मताधिकार छीनकर नागरिक को प्रजा बनाने की कोशिश की गई, लेकिन यह यात्रा उस साजिश के खिलाफ जनता की बुलंद आवाज साबित हुई. उन्होंने इसे बेहद सफल करार दिया और कहा कि बिहार पूरी तरह उठ खड़ा हुआ है.

Author Profile

Hemant/ ब्यूरो प्रमुख
Hemant/ ब्यूरो प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *